कटिहार: पत्नी से झगड़े के बाद पति की लाश रेल ट्रैक पर, हत्या या आत्महत्या?

बिहार के कटिहार जिले में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। सुधानी रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर मंटू शर्मा नामक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

विवाद की वजह बना घरेलू कलह

जानकारी के मुताबिक, मंटू शर्मा का रात में पत्नी से झगड़ा हुआ था। अगली सुबह उसका शव रेल ट्रैक पर पाया गया। पुलिस ने बताया कि ससुराल पक्ष का कहना है— मंटू घर से शौच करने निकला और अचानक चलती ट्रेन के सामने चला गया। इससे उसका एक हाथ, एक पैर और सिर का हिस्सा कट गया।

हत्या का आरोप

हालाँकि मृतक के भाईयों का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले ससुराल वालों ने मंटू की पिटाई की थी। इसके चलते उन्हें शक है कि हत्या कर शव को पटरी पर डालकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस की कार्रवाई

सुधानी थानाध्यक्ष भुवन कुमार के अनुसार— फिलहाल मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat