4 अक्टूबर 2025 से बैंकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फास्ट चेक क्लियरेंस सिस्टम की शुरुआत की है, जिसके तहत अब ग्राहकों को चेक क्लियर होने के लिए 1–2 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
क्या है नया नियम?
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए गए चेक की इमेज और डेटा तुरंत क्लियरिंग हाउस को भेजे जाएंगे।
- शाम 7 बजे तक बैंक को पुष्टि करनी होगी।
- अगर बैंक जवाब नहीं देता है, तो चेक ऑटोमैटिक क्लियर मान लिया जाएगा।
दो चरणों में लागू होगा नियम
- पहला चरण (4 अक्टूबर 2025 – 2 जनवरी 2026): बैंक को शाम 7 बजे तक चेक कन्फर्म करने का समय मिलेगा।
- दूसरा चरण (3 जनवरी 2026 से): बैंक को केवल 3 घंटे में चेक क्लियर करना होगा। यानी सुबह 10 बजे भेजे गए चेक को दोपहर 2 बजे तक कन्फर्म करना होगा।
शुरुआत बड़े शहरों से
यह व्यवस्था पहले दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों के क्लियरिंग ग्रिड पर लागू होगी। इसके बाद पूरे देश में इसे लागू किया जाएगा।
ग्राहकों के लिए फायदे
- फटाफट भुगतान: उसी दिन खाते में पैसे आएंगे।
- बेहतर कैश फ्लो: व्यवसायों को बड़ी राहत मिलेगी।
- धोखाधड़ी पर रोक: बड़े अमाउंट के चेक के लिए Positive Pay System अनिवार्य होगा।
RBI की अपील
ग्राहकों से कहा गया है कि वे चेक भरते समय सभी विवरण सही लिखें और खाते में पर्याप्त राशि रखें, ताकि अस्वीकृति या देरी की समस्या न हो।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
