पुलिस ने लूट के पांच आरोपियों को लूट की रकम समेत गिरफ्तार किया है।
सभी पकड़े गए आरोपी कासगंज जनपद के निवासी हैं।
लूट के आरोप में पकड़े गए पांच आरोपी, खुलासा करते एसपी ग्रामीण अमृत जैन – फोटो : पुलिस
विस्तार विगत 3 जून को अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फाइनेंस कर्मियों से अज्ञात अभियुक्तों ने कलेक्शन किए गए रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। स्वॉट-सर्विलान्स व थाना हरदुआगंज पुलिस ने हरदुआगंज की हकीमगढी पुलिया से पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया है। पकड़े गए लुटेरों से 10 लाख रूपये, दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर व तीन अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक बुलेरो और एक बाइक स्पलेंडर बरामद किया है।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
