कानपुरः खराब मीटर में भी बिलिंग होगी जारी, केस्को लाया आरएफ तकनीक

कानपुर। बिलिंग में आ रही दिक्कतों को खत्म करने के लिए कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी (केस्को) अब आरएफ तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इस तकनीक से खराब मीटर में भी नेटवर्क उपलब्ध होगा और बिलिंग प्रक्रिया बिना रुकावट पूरी हो सकेगी।

केस्को के तहत फिलहाल 1.52 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिल रही है, जबकि कई क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है। इन मीटरों में सिम कार्ड भी इंबिल्ट होगा, जिससे नेटवर्क समस्या खत्म होगी।

मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा के अनुसार, आरएफ तकनीक से एक मीटर के जरिए आसपास के अन्य मीटरों का बिल तैयार किया जा सकेगा। इससे अपार्टमेंट और फ्लैट में मीटर रीडरों को चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी और उपभोक्ताओं को बिल सुधार के लिए चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat