लखनऊ में आरपीएफ निरीक्षकों को मिला यातायात का प्रशिक्षण

“सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराए गए आरपीएफ निरीक्षक”

लखनऊ।जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण अकादमी, लखनऊ में गुरुवार को निरीक्षकों के लिए यातायात प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों से आए आईपीएफ ओरिएंटेशन कोर्स कर रहे 103 से अधिक निरीक्षकों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक पंकज शर्मा (यातायात प्रशिक्षण पार्क, हीरो मोटोकॉर्प, लखनऊ) ने सड़क चिन्ह, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट, हेलमेट की गुणवत्ता, आईटीएमएस और वाहन संबंधी दस्तावेजों पर जानकारी दी। साथ ही सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए बनाए गए गुड समेरिटन कानून की भी विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान निरीक्षकों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर दिए गए, जिसकी उपस्थित अधिकारियों ने सराहना की।

कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक (आरपीएफ) चंद्र मोहन मिश्रा, सहायक सुरक्षा आयुक्त बासुकी नाथ, सीआईआई राकेश कुमार और समन्वयक उपनिरीक्षक विनय पांडेय मौजूद रहे। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat