₹5,000 महीने से शुरुआत, करोड़ों की जॉब ठुकराई और अब अरबपति… PhysicsWallah IPO की तैयारी!

साल 2025 का आईपीओ मार्केट निवेशकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हो रहा है। एक के बाद एक बड़ी कंपनियां स्टॉक मार्केट में दस्तक दे रही हैं। अब इसी कड़ी में देश की सबसे चर्चित एडटेक यूनिकॉर्न कंपनी फिजिक्सवाला (PW) भी शामिल हो गई है।

₹3,820 करोड़ का IPO

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिजिक्सवाला ने मार्केट रेग्युलेटर SEBI के पास DRHP फाइल कर दिया है। कंपनी ₹3,820 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

  • इस इश्यू में को-फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
  • दोनों करीब ₹360-360 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।

5000 रुपये महीने से अरबों तक की कहानी

फिजिक्सवाला की सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

  • प्रयागराज के अलख पांडे ने ट्यूशन पढ़ाकर महज ₹5000/महीना कमाना शुरू किया।
  • B.Tech पूरा करने के बाद उन्होंने बड़ी नौकरी लेने के बजाय पढ़ाने को चुना।
  • 2016 में उन्होंने अपने पार्टनर प्रतीक माहेश्वरी के साथ यूट्यूब चैनल ‘Physics Wallah’ शुरू किया।
  • सस्ती 4G डेटा सर्विस के दौर में उनका कंटेंट लाखों छात्रों तक पहुंचा और चैनल तेजी से बढ़ने लगा।

YouTube से Unicorn तक

  • 2018 तक चैनल के 50,000 सब्सक्राइबर हो गए।
  • कुछ सालों में चैनल पर 69 लाख सब्सक्राइबर और ऐप की 50 लाख डाउनलोडिंग हो गई।
  • 2020 में PhysicsWallah को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बदला गया।
  • ऑफलाइन सेंटर्स, स्किल डेवलपमेंट और अधिग्रहण (उत्कर्ष क्लासेस, जाइलम लर्निंग) के जरिए PW ने अपनी पकड़ मजबूत की।
  • आज इसकी मार्केट वैल्यू करीब 3 अरब डॉलर आंकी जा रही है।

अरबपतियों की लिस्ट में सबसे युवा

अलख पांडे का बचपन संघर्षों से भरा था।

  • पिता कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर थे लेकिन बिजनेस घाटे में चला गया।
  • आर्थिक तंगी में बचपन गुजरा, घर तक बिक गया।
  • क्लास 8 में रहते हुए ही अलख ने छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया।
  • 2024 की Hurun India Rich List में उनका नाम सबसे युवा अरबपतियों में शामिल हुआ।
  • उनकी नेटवर्थ ₹4,500 करोड़ आंकी गई।

IPO से क्या उम्मीद?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि PhysicsWallah का IPO निवेशकों के लिए बड़ा आकर्षण साबित हो सकता है क्योंकि:

  • यह भारत का पहला एडटेक यूनिकॉर्न है जिसने प्रॉफिटेबल ग्रोथ दिखाई है।
  • कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ FY23-FY25 के बीच 97% CAGR रही है।
  • ऑफलाइन सेंटर्स की ग्रोथ 166% CAGR की दर से हुई।

मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat