सरोजनी नगर में 189 परिवारों ने शौचालय निर्माण हेतु आवेदन जमा

लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र के पराग स्थित विधायक कार्यालय में सोमवार को “स्वच्छ भारत का पहला कदम – हर घर में शौचालय” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 189 परिवारों ने आवेदन प्रस्तुत किए

किन गांवों से आए आवेदन?

  • मवैया
  • परवर पूरब
  • खटोला
  • नीवां
  • कुरौनी
  • मेड़ई खेड़ा
  • माती
  • सोहावा

इन गांवों के परिवारों ने अपने आवेदन सौंपे। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

क्या कहा अधिकारियों ने?

  • कार्यक्रम का संचालन दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य संजीव कुमार मिश्रा ने किया।
  • एडीओ पंचायत अमित सिंह ने मौके पर ही सभी आवेदन प्राप्त किए और आश्वासन दिया कि दिवाली से पहले सभी आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग पूरी कर दी जाएगी
  • इसके बाद लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

विशेष पहल

यह कार्यक्रम #टीम_राजेश्वर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसकी सक्रिय भूमिका से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat