यूनाइटेड रियल मास्टर ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीता पदकों का अंबार

 

* केडी सिंह बाबू स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू यूथ सेंटर में आयोजित प्रतियोगिताओं में लखनऊ का नाम किया रोशन।

* सृष्टि अपार्टमेंट में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी विवेक शर्मा ने विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट सौंपे ।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में यूनाइटेड रियल मास्टर ताइक्वांडो अकादमी (URMTA) के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

16 और 17 अप्रैल को लखनऊ के प्रतिष्ठित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में अकादमी के मार्शल आर्ट्स योद्धाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ संस्थान, बल्कि पूरे लखनऊ ज़िले का मान बढ़ाया।

चैंपियनशिप की शानदार सफलता के बाद लखनऊ के सृष्टि अपार्टमेंट में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव व वरिष्ठ समाज सेवी श्री विवेक शर्मा उपस्थित रहे।

उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और आधिकारिक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा नहीं, अनुशासन का मार्ग: विवेक शर्मा 

खिलाड़ियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री विवेक शर्मा ने कहा “ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा (Self-Defense) का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में कड़ा अनुशासन, एकाग्रता और गजब का आत्मविश्वास पैदा करता है। खिलाड़ियों की यह मेहनत और उनका समर्पण इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन मिले तो यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का तिरंगा लहराएंगे।”

यह शानदार सफलता अकादमी के मुख्य प्रशिक्षकों मास्टर अंशुमन मुखर्जी (4th Dan Black Belt, कुक्कीवॉन, दक्षिण कोरिया) और मास्टर अजीत द्विवेदी (4th Dan Black Belt, कुक्कीवॉन, दक्षिण कोरिया) के कठिन और तकनीकी मार्गदर्शन का परिणाम रही।

अकादमी के खिलाड़ियों ने दो अलग-अलग श्रेणियों में अपनी चमक बिखेरी

1. फ्रेशर कैटेगरी (Fresher Category) 

वैभवी विश्वकर्मा, कैडेट वर्ग – गोल्ड मेडल (क्योरुगी)

विश्वु विश्वकर्मा, सब-जूनियर वर्ग – सिल्वर मेडल (क्योरुगी)

विभोर, सब-जूनियर वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)

दिविशा पांडेय, सब-जूनियर वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)

त्रिशिका, सब-जूनियर वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)

आरव सिंह, कैडेट वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)

श्रीषा तिवारी, सब-जूनियर वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)

2. ऑफिशियल कैटेगरी (Official Category)

अद्विका अग्रहरी: सब-जूनियर वर्ग – गोल्ड मेडल (पूमसे)

शिव्यांश शर्मा: कैडेट वर्ग – गोल्ड मेडल (पूमसे) एवं ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)

रिद्धिमा मेर: सब-जूनियर वर्ग – गोल्ड मेडल (क्योरुगी) एवं ब्रॉन्ज मेडल (पूमसे)

पावनी मुखर्जी: जूनियर वर्ग – सिल्वर मेडल (पूमसे)

अमायरा सौजना: सब-जूनियर वर्ग – सिल्वर मेडल (पूमसे) एवं ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)

*एटीए ओपन स्टेट चैंपियनशिप में भी जारी रहा जीत का सिलसिला*

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाद, 9 और 10 मई 2026 को जवाहरलाल नेहरू यूथ सेंटर में आयोजित ‘1st ATA Open State Taekwondo Championship 2026’ में भी अकादमी के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। इस प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता रहे पावनी मुखर्जी जूनियर वर्ग – पूमसे गोल्ड मेडल। शिव्यांश शर्मा – पूमसे गोल्ड मेडल एवं क्योरुगी सिल्वर मेडल। यश राज गुप्ता सीनियर वर्ग – पूमसे गोल्ड मेडल

समारोह के समापन पर उपस्थित अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अकादमी प्रबंधन ने सभी नन्हे और युवा चैंपियंस को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अधिक आधुनिक व उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने का संकल्प दोहराया।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat