लखनऊ माउंट कार्मेल कॉलेज, महानगर में दो दिवसीय वार्षिक अंतर-विद्यालय महोत्सव कैनज़ोब्लिट्ज़ 2026′ काभव्य और सफल आयोजन किया गया।संगीत, नृत्य, साहित्य और कला के रंगों से सजे इस सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ 28 जुलाई 2026 को ‘कैनज़ोनेटा’ के साथ हुआ।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विद्यालय द्वारा ‘कैनज़ोनेटा’ का 8वां और ब्लिट्ज़’ का 9वां संस्करण अत्यंत उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शहर के 18 प्रमुख विद्यालयों के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाग लेने वाले प्रमुख विद्यालयों में शामिल हैं मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज ,दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) , ला मार्टिनियर कॉलेज व सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल !
‘कैनज़ोनेटा’ के तहत विद्यार्थियों के हुनर को परखने के लिए कई विविध और रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें मुख्य आकर्षण रहे समूह पाश्चात्य व शास्त्रीय गायन, गीत लेखन, मौलिक संगीत रचना और ‘बैटल ऑफ द बैंड्स’। समूह पाश्चात्य व शास्त्रीय नृत्य तथा संगीतमय नाटक (Musical Drama)।

कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रश्मिता ए.सी., संयोजिका सिस्टर मारिया लिनी और उप-प्राचार्या सिस्टर ज्योति डी’सूज़ा के दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समर्पित टीम ने इस आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई में रहे सर नॉर्बर्ट मैसी एवं मैम मोनिका शर्मा छात्र संयोजकों में अपनी भूमिका निभाने में प्रमुख सहयोगी रहे सानिया ज़हरा, अंशिका सिंह, आरना अस्थाना, वैशाली श्रीवास्तव, खुशी केवलरामानी एवं धैर्य शुक्ला !
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और प्रतिभागी टीमों के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।


