बाराबंकी में एक करोड़ की मारफीन जब्त…. दो तस्कर गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ और मोटर साइकिल बरामद

बाराबंकी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रामनगर थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में रामनगर थाना क्षेत्र के रजनापुर निवासी साहिल और मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज निवासी तौसिफ शामिल हैं। दोनों को बिकनापुर मोड़, अमौली कलां के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से 1 किलो 5 ग्राम मारफीन बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल (UP 41 AE 8726) भी जब्त की है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इसी मोटरसाइकिल से बाराबंकी और आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पुलिस ने रामनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat