बिजली विभाग के अवर अभियन्ता के खिलाफ व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन, जबरन झूठे मुकदमे और अवैध वसूली को लेकर हंगामा

जंगीपुर नगर पंचायत में बिजली विभाग के अवर अभियन्ता महबूब अली के खिलाफ व्यापारियों और नगरवासियों ने विशाल जुलूस निकाला। जुलूस रोडवेज बस स्टैंड से शुरू होकर गांधी आश्रम, यादव मोड़, यूनियन बैंक और मंडी समिति मोड़ होते हुए उप विद्युत खंड कार्यालय पहुंचा। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर चार घंटे से अधिक धरना दिया।

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिजली को लोगों में गुस्सा है। सोमवार को जंगीपुर नगर पंचायत में बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) महबूब अली की कार्यप्रणाली के खिलाफ व्यापारियों और नगरवासियों ने विशाल जुलूस निकाला। जुलूस रोडवेज बस स्टैंड से शुरू होकर गांधी आश्रम मोड़, यादव मोड़, यूनियन बैंक मोड़ और मंडी समिति मोड़ होते हुए उप विद्युत खंड कार्यालय पहुंचा। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अवर अभियन्ता के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और चार घंटे से अधिक समय तक धरना दिया।

प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के अधिकारी कार्यालय में दरवाजा बंद कर अंदर रहे। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने फर्जी बिल, अवैध वसूली, झोपड़ियों में रहने वालों पर झूठे मुकदमे, ट्रांसफार्मर और कनेक्शन में अनियमितता और लाइनमैनों की लापरवाही जैसे मुद्दों पर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारी भरत शर्मा ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे पुलिस ने तुरंत रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में अवर अभियन्ता पर भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं के शोषण का आरोप लगाया गया। सूचना मिलने पर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ शेखर सेंगर और अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अवर अभियन्ता को तत्काल हटाने की मांग की। एक्सईएन ने दो जांच टीमों के गठन की घोषणा की और 15 दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में रामजी वर्मा, अमित गुप्ता, आलोक गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अंकित गुप्ता, द्वारका गुप्ता, श्रवण मद्धेशिया, नंदलाल कश्यप सहित कई लोग शामिल रहे।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat