मौसम विभाग IMD ने हीट वेव के बीच बारिश आंधी- तूफान की इन जिलों में चेतावनी जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने हीट वेव और चिलचिलाती धूप के बीच अगले कुछ घंटे में आज बारिश आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने अगले कुछ घंटे में बारिश आंधी- तूफान के लिए इन जिलों में अलर्ट जारी किया है। यह करीब एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 27 अप्रैल को पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावनाएं जताई गई है। साथ ही बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चल सकती है। इतना ही नहीं रविवार को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। यूपी में तापमान की बात करें तो शनिवार 44.8°C तापमान के साथ सुल्तानपुर और प्रयागराज संयुक्त रूप से प्रदेश में सबसे गर्म रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर, बलिया, बहराइच, गोरखपुर और गाज़ीपुर में उष्ण लहर (लू) की स्थिति रही है।
इन जिलों में बारिश आंधी तूफान की चेतावनी
प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फ़तेहपुर, राय बरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, में मेघगर्जन,वर्षा,आकाशीय बिजली अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
