ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के चुनाव में राजा मनकापुर को मिली विजय श्री… राजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने कहा— ‘ये हार नहीं, एक जीत के समान’

लखनऊ। अवध के राजघरानों और ताल्लुकेदारों की ऐतिहासिक संस्था ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व मनकापुर राजघराने के राजा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भईया ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने बलरामपुर राजघराने के राजा जयेंद्र प्रताप सिंह को 130 मतों के अंतर से पराजित किया।

राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में मंगलवार को संपन्न हुए इस चुनाव में कुल 236 वोट पड़े, जिनमें से 183 वोट राजा कीर्तिवर्धन सिंह के पक्ष में गए, जबकि 53 मत राजा जयेंद्र प्रताप सिंह को मिले। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने “राजा भैया जिंदाबाद” के नारे लगाकर उत्सव का माहौल बना दिया।

ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के कुल 322 सदस्य हैं, जिनमें अवध के विभिन्न रियासतों और ताल्लुकेदारों के साथ कई सियासी हस्तियां भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी इस संस्था के मतदाता हैं।

राजा बलरामपुर ने हार को बताया जीत
चुनाव परिणाम के बाद राजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह उनका पहला चुनाव था और मात्र 25 दिनों की तैयारी में उन्होंने समर्थकों के सहयोग से सम्मानजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा— “जो अध्यक्ष बने हैं, वे मेरे बड़े भाई जैसे हैं। मेरे लिए यह हार नहीं, बल्कि एक जीत के समान है। वर्षों से निर्विरोध चुनाव होते आ रहे थे, पर इस बार स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा हुई।”

उन्होंने यह भी कहा कि सभी का उद्देश्य 1861 में स्थापित इस संस्था के गौरवशाली इतिहास और परंपरा को बनाए रखना है।

अन्नू भईया के निधन से खाली हुआ था अध्यक्ष पद
संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजा आनंद प्रताप सिंह ‘अन्नू भईया’ का इसी वर्ष 6 जुलाई को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हुआ था। पहले निर्विरोध चयन की कोशिशें हुईं, लेकिन राजा जयेंद्र प्रताप सिंह के मैदान में उतरने से यह मुकाबला दिलचस्प हो गया।

गौरतलब है कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 1857 की क्रांति के बाद अवध के महाराजाओं, राजाओं, ताल्लुकेदारों और जागीरदारों के हितों की रक्षा और समन्वय के उद्देश्य से बनी यह संस्था इतिहास में विशेष स्थान रखती है। इसकी स्थापना में तत्कालीन बलरामपुर रियासत के महाराजा दिग्विजय सिंह का विशेष योगदान रहा था।

रिपोर्ट – नैमिष प्रताप सिंह
(दैनिक आवाज प्लस)


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat