धूमधाम से संपन्न हुआ सरस्वती पुरम RWA का 5वां वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

  • लखनऊ। राजधानी के सरस्वती पुरम स्थित ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ (RWA) का 5वां वार्षिकोत्सव रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरी कॉलोनी एक उत्सव के रंग में सराबोर नजर आई, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    कार्यक्रम का शुभारंभ कला प्रतियोगिता के साथ हुआ, जिसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त क्विज़ प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए आयोजित ‘म्यूजिकल चेयर’ जैसे खेलों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ‘तहरी भोज’ का सभी कॉलोनी वासियों ने सामूहिक रूप से आनंद लिया।
    सामाजिक एकजुटता पर जोर समिति के महासचिव अजय यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता लाना और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मिलकर काम करना है।
    विकास कार्यों का मिला आश्वासन।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय पार्षद (जानकीपुरम प्रथम) के प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, “क्षेत्र में जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा।
    प्रतिभाओं का सम्मान
    कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लखनऊ जनविकास महासभा के अध्यक्ष एस.के. बाजपेई, महामंत्री पंकज तिवारी, संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला, रेनू सिंह और विजयकांत श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
    समिति के संरक्षक अशोक कुमार राय, अध्यक्ष राजकुमार सैनी, कोषाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र मोहन मिश्रा व पुनीत कुमार पांडे, उपाध्यक्ष विमल कुमार कटियार, सचिव श्रीकांत मिश्रा, उप सचिव सुनील सिंह यादव, ऑडिटर वीरेंद्र कुमार व मुकेश सक्सेना, संगठन मंत्री रंजीत वर्मा व रामकुमार पाल, प्रचार मंत्री गायत्री वर्मा व के.पी. सिंह सहित भारी संख्या में कॉलोनी वासी मौजूद रहे।

मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat