लखनऊ। बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लागू की गई नई ‘वर्टिकल व्यवस्था’ उपभोक्ताओं के लिए गले की फांस बन गई है। इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल बख्शी का तालाब ने क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान ‘भल्लू’ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ रहा है। पत्र में मुख्य रूप से अधिकारियों की मनमानी का आरोप है।बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की बात सुनने के बजाय उन्हें परेशान कर रहे हैं। साढ़ामऊ, बाना, कठवारा, कुम्हरावां, इटौंजा और बीकेटी तहसील क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काम के लिए पुरनिया भेजा जा रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर काम में देरी व समाधान न होने के कारण जनता में भारी आक्रोश है।
व्यापार मंडल ने विधायक से मांग की है कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सादामऊ पावर हाउस पर एक केंद्रीय व्यवस्था बनाई जाए। संबंधित सभी पावर स्टेशनों के उपभोक्ताओं के कार्य एक ही केंद्र पर संपन्न हों।
सक्षम अधिकारी अपना कार्यालय साढ़ामऊ में ही बनाएं ताकि क्षेत्रीय जनता को पुरनिया के चक्कर न लगाने पड़ें।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
