दिल्ली वालों के लिए Good News! यमुना में नवंबर से शुरू हो जाएगी क्रूज सेवा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोग भी अब यमुना किनारे क्रूज का आनंद ले सकेंगे। इसे शुरू करने को लेकर की तेजी से काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसी साल नवंबर महीने से यमुना में क्रूज सेवा के शुरू होने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार की योजना के तहत काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 8 किलोमीटर तक इस क्रूज का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पांच एजेंसियों ने एक एमओयू साइन किया है। बता दें कि दिल्ली चुनाव से पहले सरकार ने यमुना की सफाई का वादा किया था।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निवासी नवंबर महीने से यमुना नदी के किनारे क्रूज सेवा का लुत्फ उठा सकते हैं। ये पहल यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। योजना के तहत, पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रूज संचालन के लिए वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना के आठ किलोमीटर के हिस्से को विकसित किया गया है। क्रूज सेवा शुरू करने के लिए पांच एजेंसियों ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग इस महत्वाकांक्षी परियोजना में हितधारक हैं।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
यमुना नदी में पर्यावरण-अनुकूल क्रूज पर्यटन की शुरुआत से यहां पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में यमुना के सोनिया विहार-जगतपुर खंड को पर्यावरण के अनुकूल क्रूज संचालन के केंद्र में बदलना है। बता दें कि इन नावों में बायो-टॉयलेट, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की भी सुविधा होगी। यमुना नदी पर फेरी सेवा और क्रूज पर्यटन से दिल्ली वालों को एक नया और अनूठा अनुभव मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये सेवा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि दिल्ली को वैश्विक मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat