हमीरपुर में बेरहमी से हत्या: गौरी मोड़ पर मिला 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मुंडेरा गांव के पास गौरी मोड़ पर सड़क किनारे 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर धारदार हथियार से किए गए हमलों के स्पष्ट निशान थे, जिससे यह साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

सुबह करीब 5:30 बजे पचखुरा खुर्द गांव का रहने वाला शराब ठेके का सेल्समैन अरविंद जब अपने गांव गौरी जा रहा था, तभी सड़क किनारे युवक का शव देखकर सन्न रह गया। उसने तुरंत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रंजीत यादव को घटना की जानकारी दी। रंजीत यादव ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष अनूप सिंह और डायल 112 को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

थानाध्यक्ष अनूप सिंह के अनुसार, मृतक के दाहिने हाथ पर “विवेक” लिखा हुआ है और बाएं पैर पर जलने का निशान है। वह काली टी-शर्ट और काला लोअर पहने हुए था। शव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के गहरे निशान मिले हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अनुमान है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान पर आगे की कार्रवाई करेगी।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat