ग्रेटर नोएडा का चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड नए-नए रहस्यों से घिरता जा रहा है। पति विपिन पर दहेज के लिए निक्की की मारपीट और फिर आग लगाकर हत्या करने का आरोप है। लेकिन घटना को छुपाने के लिए ससुराल पक्ष ने झूठी कहानी गढ़ी और दावा किया कि निक्की फोर्टिस अस्पताल में सिलेंडर ब्लास्ट से झुलसी थी।
पुलिस जांच में सिलेंडर ब्लास्ट की पोल खुली
- घटना के दिन 21 अगस्त को निक्की को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।
- परिजनों की ओर से अस्पताल में दावा किया गया कि सिलेंडर फटने से निक्की झुलसी है।
- लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सिलेंडर ब्लास्ट का कोई सबूत नहीं मिला।
- इसके बजाय पुलिस को वहां से थिनर की बोतल और लाइटर बरामद हुआ।
- अब पुलिस फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ का बयान लेगी कि आखिर झूठा सिलेंडर ब्लास्ट वाला बयान किसने दिया।
निक्की की बहन कंचन का बयान
- निक्की की बहन कंचन ने पुलिस को बताया कि पति और सास-ससुर आग लगाकर भाग गए थे।
- कंचन ने कहा कि पड़ोसी देवेंद्र निक्की को अस्पताल लेकर गया था।
- जबकि ससुराल वालों का कहना है कि वे खुद निक्की को अस्पताल लेकर गए।
- इस विरोधाभास को दूर करने के लिए पुलिस अस्पताल का CCTV फुटेज खंगाल रही है।
मोबाइल और टाइमिंग से खुलेंगे राज़
- पुलिस ने कंचन का मोबाइल जब्त कर जांच की।
- उसमें मिला वीडियो 5:45 बजे का है, जिसमें निक्की जलती हुई दिख रही है।
- यानी घटना लगभग 5:44 बजे हुई थी।
- इस आधार पर पुलिस अब CDR लोकेशन और CCTV फुटेज से पता लगाएगी कि उस वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था।
विपिन का आपराधिक इतिहास
- आरोपी पति विपिन के खिलाफ पहले भी हिंसा के मामले दर्ज हो चुके हैं।
- अक्टूबर 2024 में नोएडा के जारचा थाने में एक लड़की ने विपिन पर मारपीट और शोषण का केस दर्ज कराया था।
- सूत्रों के मुताबिक, विपिन का उस लड़की से अफेयर चल रहा था और जब निक्की व उसकी बहन ने रंगे हाथ पकड़ लिया तो विपिन ने झगड़ा करने के बजाय लड़की को ही पीट दिया।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
