दिल्ली की एक घटना ने समाज और मेडिकल जगत दोनों को झकझोर दिया। मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शैफाली दधीचि ने हाल ही में एक केस शेयर किया, जहां 19 साल की लड़की उनके पास अबॉर्शन किट मांगने आई। लड़की ने साफ कहा – “मैम, मैं लिव-इन में रहती हूं और मुझे अबॉर्शन किट चाहिए।” यह सुनकर डॉक्टर चौंक गईं और तुरंत उसे समझाया कि इतनी कम उम्र में अबॉर्शन किट या ई-पिल्स का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक हो सकता है।
क्या है खतरा अबॉर्शन किट और पिल्स से?
डॉ. शैफाली के अनुसार –
- बार-बार अबॉर्शन किट लेने से वेजाइनल इंफेक्शन, यूट्रस को नुकसान और हार्मोनल असंतुलन होता है।
- इससे भविष्य में इन्फर्टिलिटी (बांझपन) का खतरा बढ़ जाता है।
- अनप्रोटेक्टेड रिलेशन से STD (यौन संचारित रोग) का खतरा भी रहता है।
- लगातार ई-पिल्स का सेवन हार्मोनल हेल्थ पर बुरा असर डालता है और महिलाओं की मासिक चक्र (पीरियड्स) बिगड़ सकते हैं।
डॉक्टर का संदेश युवाओं के लिए
- कम उम्र में सेक्सुअल एक्टिविटी और बार-बार अबॉर्शन हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक है।
- गलती हो जाने पर खुद से दवाएं लेने की बजाय डॉक्टर से सही परामर्श लें।
- इस उम्र में युवाओं को करियर और पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए, ताकि आगे का जीवन और भी सुरक्षित और स्थिर हो।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
