लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में स्थित चार प्रमुख बहुमंजिला अपार्टमेंट्स (सृष्टि अपार्टमेंट, सरगम अपार्टमेंट, स्मृति अपार्टमेंट और जनेश्वर एन्क्लेव) में रहने वाले उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क हो गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) के तहत आने वाले लेसा (LESA) के तकनीकी संभाग ने इन इमारतों में फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) की पुनः जांच कराने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को पत्र जारी किया है।
यह पत्र कार्यालय सहायक अभियन्ता (तकनीकी), 11 के०वी० एंव एल०टी०, जी०पी०आर०ए०, जानकीपुरम, लेसा द्वारा दिनांक 02/07/2026 को जारी किया गया है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शासन की मंशा और जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग से फायर सेफ्टी एनओसी और विद्युत सुरक्षा निदेशालय से विद्युत सुरक्षा एनओसी का पुनः निरीक्षण (Re-inspection) कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
लेसा के सहायक अभियन्ता (तकनीकी) सौरभ उपाध्याय द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता (विद्युत/यांत्रिक) से अनुरोध किया गया है कि वे इन सभी बहुमंजिला इमारतों से संबंधित आवश्यक एनओसी की प्रक्रिया पूर्ण कराकर उसकी एक प्रति लेसा कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
