लखनऊ। न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज आलमबाग लखनऊ में “छात्र-छात्राओं के लिए“ के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रुप में यातायात प्रशिक्षण पार्क, लखनऊ से पंकज शर्मा ने सड़क चिन्ह, रोड मार्किंग एवं वाहन सम्बन्धी दस्तावेजों, लेन पद्धति की जानकारी दी तथा गोल्डेन आवर व गुड समेरिटन कानून के प्रति जागरूक किया साथ ही यातायात संचालन में आई टी एम एस की उपयोगिता के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम आयोजन प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन राय के द्वारा कराया गया, जिसमें 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
