यू एन ग्लोबल सडक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे हीरोमोटो कोर्प ने किया सडक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एलडीए कॉलोनी मे सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। सुमित मिश्रा ने सड़क चिन्हों, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट, वाहन सम्बन्धी दस्तावेजों की जानकारी दी तथा प्राथमिक चिकित्सा, गुड समेरिटन कानून के प्रति जागरूक किया एवं सभी को यातायात नियमों का पालन कर विभाग का सहयोग करने की अपील किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुषमा सिंह के निर्देशन में हुआ जिसमें 150 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat