लखनऊ। इसाबेला थोबर्न कॉलेज,लखनऊ में छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रशिक्षण पार्क, हीरो मोटोकॉर्प, लखनऊ से पंकज शर्मा उपस्थित हुए।

प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क चिन्हों, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट, वाहन सम्बन्धी दस्तावेजों की जानकारी दी तथा हेल्मेट के अक्षरों से शरीर के महात्व पूर्ण अंगों की सुरक्षा के बारे में बताया। दुर्घटना के समय गोल्डन आवर व गुड समेरिटन कानून की जानकारी दिया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या श्रीमती करुणा मसीह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 93 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
