DUSU Election Result 2025 LIVE: पहले तीन राउंड में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत सभी चारों पदों पर बढ़त

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मतगणना के शुरुआती तीन राउंड पूरे हो चुके हैं और इस समय एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव – सभी चार पदों पर बढ़त बना ली है।

पहला राउंड: एबीवीपी ने दिखाई शुरुआती ताकत

सुबह 9:55 बजे डीयू के मल्टीपर्पज हॉल के बेसमेंट में मतगणना शुरू हुई। पहले ही राउंड में एबीवीपी ने जोरदार बढ़त बना ली। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान को 1696 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई की जोश्लिन नंदिता चौधरी को 714 वोट हासिल हुए।

  • उपाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी के गोविंद तंवर को 1202 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के राहुल झांसला 1606 वोट के साथ आगे रहे।
  • सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी को 1410 वोट मिले और एनएसयूआई के कबीर को 845 वोट मिले।
  • संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की दीपिका झा को 1315 वोट, जबकि एनएसयूआई के लवकुश भड़ाना को 877 वोट मिले।

यानी पहले राउंड में तीन पदों पर एबीवीपी और एक पर एनएसयूआई को बढ़त मिली थी।

दूसरा राउंड: मुकाबला कड़ा, लेकिन बढ़त बरकरार

दूसरे राउंड की गिनती तक एबीवीपी तीन पदों पर आगे रही, जबकि उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई को बढ़त हासिल हुई।

  • अध्यक्ष पद पर आर्यन मान को 1526 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई की जोश्लिन को 528 वोट।
  • उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला ने 1531 वोट पाकर बढ़त बनाई, जबकि एबीवीपी के गोविंद तंवर को 1171 वोट मिले।
  • सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी 1273 वोट के साथ आगे, एनएसयूआई के कबीर को 908 वोट मिले।
  • संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की दीपिका झा को 1122 वोट मिले, एनएसयूआई के लवकुश भड़ाना को 1076 वोट मिले।

इस राउंड तक साफ हो गया कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी मजबूत बढ़त में है।

तीसरा राउंड: एबीवीपी ने चारों पदों पर कब्जा जमाया

10:55 बजे आए तीसरे राउंड के नतीजों में एबीवीपी ने सभी चारों पदों पर बढ़त बना ली।

  • अध्यक्ष – आर्यन मान (एबीवीपी) 1073 वोट, एनएसयूआई की जोश्लिन 480 वोट।
  • उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर (एबीवीपी) 954 वोट, एनएसयूआई के राहुल झांसला 931 वोट।
  • सचिव – कुणाल चौधरी (एबीवीपी) 1123 वोट, एनएसयूआई के कबीर 466 वोट।
  • संयुक्त सचिव – दीपिका झा (एबीवीपी) 767 वोट, एनएसयूआई के लवकुश भड़ाना 733 वोट।

यानी तीसरे राउंड तक आते-आते चारों पदों पर एबीवीपी आगे निकल चुकी थी।

चुनाव और सुरक्षा व्यवस्था

गुरुवार को डूसू चुनाव 39.36% मतदान के साथ संपन्न हुआ। इस बार खास बात यह रही कि कैंपस और कॉलेज की दीवारों पर न तो पोस्टर लगे और न ही बैनर दिखाई दिए। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे नॉर्थ कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया था।
मतदान केंद्र पर डबल बैरिकेडिंग लगाई गई थी। छात्रों के आईकार्ड की पहले और दूसरे चरण में जांच के बाद ही उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जा रही थी।

कुछ कॉलेजों में ईवीएम खराब होने और दो गुटों में झड़प की खबरें भी सामने आईं, लेकिन कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat