भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर भीषण हादसा
बस में 19 लोग थे सवार, 12 लोग घायल
गंभीर घायलों को ऋषिकेश भेजा जा रहा
सीएम ने दिए घायलों को एयरलिफ्ट के निर्देश
डीएम राहत बचाव कार्य की निगरानी कर रहे..
एसएसपी देवेंद्र पिंचा पुलिस टीम के साथ स्वयं रेस्क्यू में लगे रहे।
भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण बस हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 12 यात्री सवार थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं।
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भयावह दुर्घटना में 7 लोगों के मौके पर ही मौत हो गई ।
घटनास्थल से शवों को बाहर निकाला जा चुका है। मृतकों की पहचान और उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं।पुलिस के अनुसार, खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में गंभीर मुश्किलें आ रही थीं।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
