कौशांबी: छात्रा रोली देवी के निधन पर विद्यालय में शोकसभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कौशांबी के समशाबाद स्थित मंगल प्रसाद शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में बुधवार को गमगीन माहौल में शोकसभा आयोजित की गई। यह सभा कक्षा 12 की छात्रा रोली देवी (17 वर्ष) के निधन पर आयोजित हुई, जिनकी सोमवार शाम उनके घर में सांप के डसने से मौत हो गई थी। रोली देवी, सिराथू तहसील के मलाकपिंजरी गांव निवासी बच्ची लाल की पुत्री थीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार केसरवानी की उपस्थिति में प्रधानाचार्य अभय मिश्रा, शिक्षक रवि विश्वकर्मा, अर्जुन, सुशील, रणविजय, रामगोपाल, नीरज और रवि यादव सहित विद्यार्थियों ने दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रोली एक होनहार और अनुशासित छात्रा थीं, जिनका समय से पहले जाना सभी के लिए गहरा आघात है। शिक्षकों और सहपाठियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से इस दुख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat