माँदी सिपाह सबस्टेशन को मिली नई सौगात, ₹3.44 करोड़ की लागत से हुआ 10 MVA ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि कार्य का लोकार्पण

मऊ। जिले के विकास खंड बड़रॉव स्थित माँदी सिपाह 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को ₹3.44 करोड़ की लागत से बने 132 केवी दोहरीघाट-घोसी लाइन से सीधे विद्युत आपूर्ति की सुविधा का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही 33/11 केवी माँदी सिपाह उपकेंद्र में 5 MVA ट्रांसफार्मर की जगह 10 MVA क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं क्षमतावृद्धि कार्य का लोकार्पण किया गया।

इस नई लाइन के शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और निर्बाध होगी। ग्रामीणों को कम वोल्टेज और बार-बार कटौती की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इससे आसपास के कई गांवों को भी लाभ मिलेगा और औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat