पटना बिहार में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग बढने लगी है। एक बार फिर निशांत के बिहार की राजनीति में प्रवेश और चुनाव लड़ने को लेकर जदयू के सांसद ने बड़ा बयान दिया है। नालंदा से जदयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत कुमार के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह तो ख़ुशी की बात होगी कि निशांत कुमार राजनीति में आयेंगे। वे पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और लोगों का आदर करना जानते हैं।
तेजस्वी यादव का बेरोजगारी व परिवारवाद पर तीखा हमला, कहा- बिहार में बना दीजिए जीजा व मेहरारू आयोग
वे सक्षम भी हैं और मैं चाहूंगा कि वे राजनीति में आयें और इस बार विधानसभा चुनाव लड़ें। जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नालंदा इस्लामपुर सीट का सुझाव देते हुए कहा कि हम इस क्षेत्र में घूमते हैं और क्षेत्र में लोगों की भी मांग है कि निशांत कुमार चुनाव लड़ें। जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हमसे पहले जदयू के कई लोगों ने निशांत कुमार को राजनीति में आने की मांग की है और इसका कारण है कि वे हर चीज के लिए सक्षम हैं। जरूरत पड़ने पर वह जदयू को भी संभाल सकते हैं और मैं उन्हें राजनीति में आने के लिए अभी से शुभकामना भी देता हूं।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
