देशभर में करीब 66.62 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 16 साइबर ठगों को गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 17 मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद करके इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से डाटा रिकॉर्ड निकलवाया है। रिकॉर्ड से आरोपियों के खिलाफ ठगी करने के संबंध में 15,265 शिकायतों का खुलासा हुआ है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 488 मामले दर्ज हैं। इनमें से 36 मामले हरियाणा के अलग-अलग जिलों में दर्ज किए गए हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी, साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर अपराध थानों की पुलिस ने जनवरी से जून माह तक इन 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, निवेश, सेक्सटॉर्सन, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधाड़ी करते थे। पुलिस ने 1500 रुपये, 17 मोबाइल, सात सिम कार्ड और दो लैपटॉप बरामद किए हैं।
एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने आरोपी अनुराग, आशीष कुमार और चिराग को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध थाना मानेसर कर पुलिस ने आरोपी सूरज तिवारी, अमित लवानिया उर्फ रवि अग्रवाल उर्फ अमित, अनुपम बनर्जी, नीतीश, रोशनी, करण सिंह, रूमान अली, रमन चंदन और ईशा यादव को गिरफ्तार किया है।
वहीं, साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने आरोपी सौरभ, सोनू व प्रतीक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम के साइबर अपराध थाना पूर्व में एक मामला, साइबर अपराध थाना मानेसर में सात मामले और साइबर अपराध थाना दक्षिण में दो मामले दर्ज हैं।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
