जिले के नंदानगर नगर पंचायत क्षेत्र के कुन्तरि लगाफाली वार्ड में बुधवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई। भारी मलबे के चलते छह घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। प्रशासन ने पुष्टि की है कि अब तक 7 लोग लापता हैं, जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है।
घटनास्थल से बड़ी बातें:
- बादल फटने से कई घर मलबे में दब गए।
- 7 लोग लापता, अब तक 2 को सुरक्षित निकाला गया।
- एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
- मेडिकल टीम और 108 एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं।
- पास की मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे खतरा और बढ़ सकता है।
अन्य इलाकों में भी नुकसान
- नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी बारिश से 4–5 मकानों को नुकसान पहुंचा।
- हालांकि राहत की बात है कि वहां कोई जनहानि नहीं हुई।
- जिले के कई संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन का बयान
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी राहत कार्य में लगी हैं।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
