अवैध दीवार निर्माण वाले मामले में नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

समाज सेवी विवेक शर्मा के ट्वीट के बाद हरकत में आया नगर निगम 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में रास्ते में बनी अवैध दीवार का मामला

संपत्ति विभाग से मांगी जानकारी, पहले दीवार गिराने के लिए अतिक्रमणकारी को दी थी मौखिक चेतावनी

लखनऊ, 24 दिसंबर 2025

रास्ते की भूमि पर अवैध तरीके से बनी दीवार को गिराने के लिए आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने आवास एवं विकास परिषद और संपत्ति विभाग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।

मामला है राजधानी के शहीद भगत सिंह वार्ड स्थित पंडित दीनदयाल पुरम कालोनी का। यहां इंदिरा नगर स्थित पंडित दीनदयालपुरम कालोनी में एक रसूखदार ने पूरी दबंगई से रास्ते की जमीन पर करीब एक वर्ष पूर्व दीवार बना ली। कॉलोनी वालों ने पहले विरोध किया लेकिन अवैध दीवार नहीं हटी। इसके बाद श्यामू समेत अन्य कालोनीवासियों ने गत वर्ष इसकी शिकायत नगर निगम को की। नगर निगम ने खाना पूर्ति करते हुए अतिक्रमणकारी को दीवार हटा लेने के कहा। एक वर्ष बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर समाजसेवी विवेक शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मामले के बारे में लिखा। समाजसेवी विवेक शर्मा का ट्वीट होते ही नगर निगम हरकत में आ गया और दो सदस्यों की टीम मौके पर भेजी। साथ ही संपत्ति विभाग से इस भूमि के मामले में जानकारी मांगी है। इस कार्रवाई की पुष्टि स्थानीय जेई दिव्या ने की है।

वर्तमान में इस कॉलोनी में 15 में वित्त के तहत आवंटित धन से आरसीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। कॉलोनीवासी की मंशा है कि अवैध निर्माण तोड़कर यह सड़क पूरी बने। श्यामू समेत अन्य कॉलोनी के लोग समाजसेवी विवेक शर्मा को धन्यवाद दिया है। साथ ही एक माह के अंदर अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं होने पर सीएम पोर्टल पर पुनः शिकायत का मन बनाया है।

नगर निगम जोन 7 के अधिशाषी अभियंता की तरफ से आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता और नगर निगम के संपत्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी को पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा है कि कृपया उपरोक्त विषयक सम्बन्ध में अवगत कराना है कि सोशल मीडिया / इंटरनेट पर प्रसारित खबर इन्दिरा नगर स्थित वार्ड शहीद भगत सिंह प्रथम के दीनदयाल पुरम कॉलोनी के रास्ते पर अतिक्रमण बताया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थल पर दीनदयालपुरम जोकि आवास विकास की नियोजित कॉलोनी है तथा गंगा सरस्वती विहार अनियोजित कॉलोनी है, दोनों कॉलोनी के बीच दीवार बनी हुई है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि दीवार लगभग 10 से 12 साल पुरानी बनी हुई है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थल पर सड़क है। वर्तमान समय में स्थल की भू-स्वामित्व के सम्बन्ध में स्पष्ट जानकारी नहीं प्राप्त हो पा रही है। कृपया सन्दर्भित प्रकरण में अभिलेखों की जाँच करते हुए स्थल का निरीक्षण कर उक्त के सम्बन्ध में अभिलेख उपलब्ध कराने का कष्ट करें। अतः आपसे अपेक्षा है कि उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा सके।


मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।

पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
Public Ki Baat
Contact us!
Phone icon
Public Ki Baat