लखनऊ। राजधानी में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री श्याम सत्संगी फाल्गुन निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुबह 10 बजे राजाजीपुरम स्थित बालाजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव गायत्री श्याम मंदिर, राजाजीपुरम में संपन्न हुई।

यात्रा में बाबा का दिव्य और अलौकिक रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
मार्ग भर श्रद्धालुओं ने “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा कर श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में लखनऊ के प्रसिद्ध भजन गायक पवन मिश्रा जी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।आयोजको के अनुसार दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह आयोजन श्री श्याम परिवार इंडिया रजि., राधा रसोई सेवा संस्थान रजि. एवं श्री श्याम कृपा सेवा परिवार, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
भव्य सजावट, अनुशासित व्यवस्था और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने इस निशान यात्रा को यादगार बना दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित श्रीवास्तव, विवेक गौड़,नितेश बंशल,रितेश अग्रवाल,सहित सैकड़ों श्याम परिवार के भक्त मौजूद रहे।
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
