कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को चायल तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम कटैया का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम चायल आकाश सिंह ने अवगत कराया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा से पुरखास–कटैया मार्ग पर जलभराव हो गया है, हालांकि सड़क की संरचना में कोई क्षति नहीं हुई है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए बिजली विभाग, पुलिस और राजस्व टीमों के सहयोग से नाव की व्यवस्था की गई है, ताकि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
बाढ़ चौकियों पर एंटी-वेनम इंजेक्शन व प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध कराई गई है। प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से राशन आपूर्ति की जा रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखी जाए और सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूरी की जाए, ताकि किसी भी ग्रामीण को परेशानी न हो।
— हर्षित मिश्रा, संवाददाता, दैनिक आवाज प्लस
मैं विवेक शर्मा, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट, आप सभी के समक्ष “पब्लिक की बात” एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मंच, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती और ईमानदारी के साथ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पब्लिक की बात का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी को सशक्त करना है। हम राजनीति, प्रशासन, भ्रष्टाचार, सामाजिक सरोकारों और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक रूप से आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
यह मंच उन सवालों की आवाज़ है जो अक्सर दबा दिए जाते हैं, उन मुद्दों का आईना है जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, और उन आम लोगों का प्रतिनिधि है जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच पाती।
पब्लिक की बात — क्योंकि सवाल पूछना और सच दिखाना लोकतंत्र की ताकत है।
